5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पूर्व सभासद रियाज अंसारी का इंतकाल

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद रियाज़ अहमद अंसारी का शुक्रवार की शाम हार्टअटैक के चलते निधन हो गया। शनिवार की सुबह अगोल रोड स्थित कब्रस्थान पर उनके शरीर को सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके निधन पर पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, राकेश माहेश्वरी, सभासद विकास सागर, तौफीक अंसारी, जाहिद हुसैन, अजीत सिंह गुर्जर, अवधेश यादव, राकेश यादव, आलोक वार्ष्णेय, समाजसेवी, दीपक चौहान, सपा नेता कविंद्र सक्सेना, इकरार अहमद, फैजान रायन आदि ने गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस