12:50 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पर्यावरण मित्र हुए सम्मानित, कोतवाल ने लगाए पौधे

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल जैन मंदिर पर शुक्रवार की शाम अरिहंत वृक्षारोपण समिति के बैनर तले पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कि आजकल, जनसंख्या वृद्धि, औद्योगिकीकरण और शहरीकरण के कारण, वनों की कटाई और प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इससे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, पौधरोपण करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में उन्होनें पौधे भी लगाएं। इस मौके पर प्रशांत जैन, भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, राजीव कुमार, अवधेश पाराशर, देव ठाकुर, डॉ नीरज अग्निहोत्री, अमन गिरी, बबलू कुमार, वंश गिरी, गिरीश चंद्र शर्मा, केशव वार्ष्णेय, श्रीकृष्ण गुप्ता, विष्णु असावा, अनुज वार्ष्णेय, पीयूष वार्ष्णेय, मृगांक जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस