11:33 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-प्यार में लाचार युवक ने लगाई फांसी, लड़की पर रूपए मांगने का आरोप।

उझानी बदांयू 14 अगस्त।

नगर के मोहल्ला गोतम पुरी में प्यार में लाचार एक युवक ने आज शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मां ने एक लड़की पर रूपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गोतम पुरी निवासी बृजपाल के 22 वर्षीय बेटे विपिन ने घर में लगे पंखे में कपड़े से गला बांधकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कमरे का दरवाजा ना खुलने पर अंदर देखा तो विपिन पंखे से लटका मिला।

मृतक विपिन की मां कमलेश ने बताया कि मेरा बेटा एक लड़की के प्यार के चक्कर में एक साल पहले उसकी शिकायत पर जेल भी जा चुका है। वह फिर भी जेल भेजने की धमकी देकर रूपये की मांग करती रहती है। बीते दिन भी उसने रूपये की मांग की इससे तंग आकर विपिन ने फांसी लगा कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। विपिन की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस