बदांयू 14 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस पर जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को हलवा-खीर और पूड़ी बांटे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने निर्देश दिए कि 15 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बच्चों को मीठा एवं रुचिकर भोजन लड्डू, खीर व हलवा आदि बांटा जाए। बीएसए ने बताया कि महानिदेशक के निर्देश से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
