2:05 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

कासगंज-मथुरा के बीच तीन दिन के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा

कासगंज। जन्माष्टमी पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इज्जतनगर रेलवे 16 से 18 अगस्त तक कासगंज-मथुरा के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन कुल 12 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को मार्ग में आसानी से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05113 कासगंज से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान करेगी और मारहरा, अगसौली, सिकंदराराऊ, बस्तोई हाल्ट, हाथरस रोड, मेड़ू, हाथरस, सादाबाद, मुरसान, सोनई, राय होते हुए दोपहर 2:45 बजे मथुरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05114 मथुरा छावनी से शाम 3:30 बजे रवाना होगी और सभी स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6:00 बजे कासगंज पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था विशेष रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस