उझानी बदायूं 13 अगस्त।
आंवला मे साहित्यिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुई ।
प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बिसौली, आंवला ,बदायूं, उझानी की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता तीन वर्गों बाल वर्ग,किशोर वर्ग तथा तरुण वर्ग में संपन्न हुई।
तरुण वर्ग में संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पांडे ने विजेता टीम को बधाई दी और विद्यालय प्रबंधक रतन कुमार जिंदल ने हर्ष व्यक्त किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
