बिल्सी नगर के मौहल्ला संख्या पांच में स्थित शनिदेव मंदिर में भाद्रपद के शुभ अवसर पर 11 अगस्त दिन सोमवार को बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार और भंडारा किया गया।श्री नर्वदेश्वर महादेव सेवा समिति बिल्सी के सदस्य अजय प्रताप सिंह ने महाकाल का श्रंगार और भंडारे का आयोजन किया और श्रृंगार हर्षित देवल ने किया मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा पांच बजे से प्रभु इच्छा तक चला इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व अध्यक्ष ने सहभागिता कीऔर आरती नो बजे प्रारंभ हुई भक्तगणों ने आरती लेकर भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर,मोहित माहेश्वरी टिंकल माहेश्वरी, मोहित गुप्ता लवकुश सोमानी, अजय प्रताप, राजेश माहेश्वरी, उज्जवल सोनी, भवानी शंकर, रोहित माहेश्वरी,विजय प्रताप सिंह, कुनाल माहेश्वरी,कुशाग्र माहेश्वरी, हर्षित माहेश्वरी, उत्कर्ष वाष्र्णेय, रितिक शर्मा, रोहित भारद्वाज, हिमांशु परमार्थ,भुवनित माहेश्वरी, प्रदीप सोलंकी,राजू शर्मा, आदि उपस्थित रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

