1:48 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ओरल केयर जागरूकता कार्यक्रम

बिल्सी बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज भारत केयर संस्था द्वारा विद्यार्थियों के लिए ओरल केयर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में दाँतों और मुख की स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
संस्था के विशेषज्ञों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दाँतों की सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली आदतें, तथा खान-पान में संतुलन बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को दाँतों की नियमित जांच करवाने और मीठी वस्तुओं का सीमित सेवन करने की भी सलाह दी गई। विद्यालय डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि बच्चों बचपन से ही दांतों और मसूड़े की सही देखभाल के बारे में शिक्षित करना अनिवार्य है और कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं बल्कि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है यह कार्यक्रम भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एम डी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालना और मीठी चीजों के अधिक सेवन से होने वाले नुकसानों को बताना भी बहुत आवश्यक है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य और उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। इस कार्यक्रम में भारत के रस संस्था के की टीम के द्वारा बच्चों को ओरल हाइजीन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने एक इंटरएक्टिव सत्र भी लिया और बच्चों को मीठी चीजों की अधिक सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में भी बताया और साथ ही ओरल हाइजीन किट टूथपेस्ट भी गिफ्ट किया जिसमें दातों की देखभाल के लिए सरल सुझाव दिए गए थे जिसमें बच्चों ने बड़ी रुचि के साथ जानकारी हासिल की इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.