आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में शिक्षकगण एवं छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर एकता, गर्व और देशभक्ति का अद्वितीय संदेश दिया।
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सभी प्रतिभागी एक स्थान पर एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के पूर्व माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना ने इस अवसर पर कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारे देश के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि तिरंगे के सम्मान को सदैव सर्वोच्च स्थान दें और आने वाली पीढ़ी को भी इसके महत्व से अवगत कराएं। इस कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
