1:29 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-नरऊ में कांग्रेसियों संग ग्रामीणों के हाइवे जाम की सूचना पर बेकफुट पर प्रसाशन, डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट भेज प्रदूषित पानी के डायवर्जन के आश्वासन पर रोडजाम को रोका


उझानी 11 अगस्त।

नरऊ के ग्रामीणों व कांग्रेसियों के धरना-प्रदर्शन व क्रमिक अनशन को आज 51 वें दिन बरेली मथुरा हाईवे जाम के ऐलान के बाद नींद टूटी, जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रदूषित पानी के भैसोंर नदी में जल्द डायवर्ट करने के आश्वासन पर हाइवे जाम को टाल दिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि नवनिर्मित हाईवे कू किनारे आंदोलन समाधान ना होने तक जारी रहेगा।

धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 51 वें दिन प्रात नेपाल सिंह सोलंकी, सोनपाल जाटव, राम सिंह जाटव ,और छोटे लाल जाटव, तेजेंद्र पाल कश्यप, राजेश जाटव, रामकुमार जाटव ,शेर सिंह जाटव , क्रमिक अनशन बैठे पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर अदनान साहब के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसी और ग्रामीण आंदोलनकारी महिलाओं की बड़ी तादाद के साथ दोपहर 12 बजे छतुईया फाटक की ओर बढ़े, तभी पुलिस फोर्स के साथ जिलाधिकारी बदायूं का संदेश लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित कुमार हाईवे पर पहुंच गए।

उन्होंने आंदोलनकारीयो को बलपूर्वक रोका और बताया कि जिलाधिकारी ने मुझे भेजा है और आपका नाले का डायवर्जन का काम जो कि लगभग 23 करोड़ की योजना है लगभग पूरा हो गया है एक महीने के अंदर यह कार्य शुरू भी हो जाएगा इस पर ओमकार सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन से वार्ता की तथा उपस्थित आंदोलनकारियो को भी मोबाइल हैंड फ्री करके बात कराई अपर जिलाधिकारी प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलनकारीयों ने सड़क पर जाम लगाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

परंतु जब तक की गंदे नाले का डायवर्जन का काम शुरू नहीं होगा तब तक धरना और क्रमिक अनशन चलता रहेगा।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देते हुए कहा कि उझानी के गंदे पानी का डायवर्जन का कार्य शुरू होने तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा, ज्ञापन में ग्रामीणों के पेयजल के उपलब्ध कराने की भी बात कही।

धरना स्थल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर अदनान खान ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि आंदोलन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूरे तरीके से आपके साथ है और जहां भी आंदोलन में आवश्यकता होगी हम लोग उपस्थित रहेंगे।

धरना स्थल पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, महासचिव इगलास हुसैन, उपाध्यक्ष अकील अहमद , उपाध्यक्ष रफत अली, उझानी के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर, सचिव मुजाहिद रज़ा ने कहा कि आंदोलन कितना भी लंबा करना हो हम संघर्ष करते रहेंगे।

धरना स्थल पर योगेंद्र सोलंकी, कमल प्रताप ,मुन्नालाल ,राजाराम, तेजेन्द्र पाल कश्यप ,शैलेंद्र कुमार ,गंगा चरण, मानिकचंद सुरजीत, राजपाल, रामकुमार सुखराम ओमपाल, मुंशीलाल, बबलू, अरुण कुमार, सुनील कुमार, श्याम सुंदर, श्रीमती पूजा, श्रीमती जय देवी श्रीमती मोहनी आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस