9:53 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पिकअप-बाइक की भिड़त में मासूम की गई जान, दंपति घायल

स्वरुपपुर-गुधनी मार्ग पर गांव भिलौलिया के पास हुआ हादसा

प्रशान्त जैन की रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के स्वरुपपुर-गुधनी वाया बहेटा गुंसाई मार्ग पर रविवार की दोपहर करीब दो बजे गांव भिलौलिया के निकट पिकअप और बाइक की भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार मासूम बच्चे की जान चली गई। जबकि दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पीएम के लिए भेजा है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए बिसौली रैफर किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव भिलौलिया निवासी भागीरथ पुत्र नत्थूलाल अपनी पत्नी यादवती और मासूम पुत्र अमर को साथ लेकर शनिवार को अपनी ससुराल मकरंदपुर थाना वजीरगंज को बाइक से गया था। रविवार की दोपहर करीब वह दो बजे वह वापस अपने गांव को लौट रहे थे। जैसे उनकी बाइक गांव भिलौलिया के निकट पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की भिड़त हो गई। जिसमें चार वर्षीय मासूम अमर के ऊपर से पिकअप का पहिया उतर गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि यादवती और भागीरथ गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके कुछ देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले मृतक मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर और शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। साथ ही घायल दंपति को उपचार के लिए बिसौली भेज दिया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.