बदायूं के जरीफनगर क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में 22 वर्षीय किशन खेत की रखवाली के दौरान मृत मिला। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का शक जताया। पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट न होने पर शव का बिसरा सुरक्षित रख जांच शुरू कर दी गई है।