बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! पं प्रश्रय आर्य जय ने यज्ञ कराया ! कु ईशा आर्य, कु० कौशकी रानी , मोना आर्य ने वेद पाठ किया । इस अवसर पर वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “आधुनिकता के नाम पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नही किया जा सकता ! स्वतन्त्रता के नाम पर स्वच्छंदता को स्वीकार नही किया जा सकता ! कोई भी समाज व राष्ट्र सभ्यता व संस्कृति क बल पर ही खड़ा है ! दुःख की बात है कि राम कृष्ण के इस देश में सनातन सभ्यता तेजी से पतित होती जा रही है ! लिविंग रिलेशन, विवाह में देरी , स्वेच्छा से बिना गुण कर्म स्वभाव में मिलाए प्रेम विवाह , फैशन के नाम पर नंगापन,फिल्मी रहन-सहन और खान पान इन सब के चलते सभ्यता और संस्कृति नष्ट हो रही है । नौजवान बच्चों का सोने जागने का समय भी बदल गया है ! देर रात सोना देर तक सोना स्वास्थ्य खराब हो रहा है ! उन्होंने कहा माता-पिता को चाहिए बच्चों पर बचपन से ही ध्यान दें तथा प्रयास करें कि गलत दोस्तों की संगत में पड़कर वे बिगड़ ना जाएँ ! बच्चों को संस्कारी बनाना ही माता-पिता का मुख्य कर्तव्य है ! इस अवसर पर महिलाओं ने भजन गाए ! कार्यक्रम में श्रीमती संतोष कुमारी, सुखबीर सिंह, अनुज कुमार सिंह ,दुर्वेश सिंह, राकेश आर्य,श्रीमती सरोज देवीआदि मौजूद रहे !
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com