प्रशांत जैन की रिपोर्ट
बिल्सी। नगर के बदायूं बस स्टैंड के निकट मैदान पर शुरु हुए टी-10 कि्रकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बिल्सी स्टार क्लब और लालू कि्रकेट कल्ब के मध्य खेला गया। जिसमें लालू कि्रकेट क्लब ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। यहां सबसे पहले समाजसेवी दीपक चौहान ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों ने परिचय लिया। उसके बाद लालू क्लब के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फीलिंडग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए बिल्सी स्टार की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 76 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम की ओर से मोजिम ने 11, इजाद ने 16, रीशू ने 17, सीबू ने 13, अजय ने दो, ओमेंद्र सिंह ने 10 रन बनाए। वहीं लालू क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा, मोहित सिंह, इमरान ने एक-एक और करननाथ ने दो विकेट लिए। इसके बाद 77 रनों को लक्ष्य लेकर मैदान पर लालू क्रिकेट क्लब ने सात विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें सुमित ने तीन, रोहित शर्मा ने आठ, सचिन ने दो, इमरान ने चार, प्रशांत और करननाथ ने 25-25 रन बनाए। वहीं बिल्सी स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए रीशू ने तीन, अथर और मोजिम ने एक-एक विकेट लिया। लालू कि्रकेट क्लब की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने पर करननाथ को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। इस मौके पर राहुल वाष्र्णेय, विशाल ठाकुर, रिजवान मलिक, इकरार अहमद, मिंटू सागर, बुमराह, अभिषेक शर्मा, वसीम कुरैशी, जीतू सैनी, समीर कादरी आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com