4:14 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

प्रशान्त जैन की रिपोर्ट

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शुक्रवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। रक्षा बंधन के खुशी के त्योहार के उपलक्ष्य में, इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता रंगों और रचनात्मकता से भरपूर थी, जिसमें छात्रों ने अपने विचारों को जीवंत किया।  विद्यार्थियों ने जटिल और नवीन डिजाइन तैयार करने के लिए रेशम के धागे, मोतियों जैसी विभिन्न सामग्रियों का उपयोग किया। राखी मेकिंग कंपटीशन  में कक्षा 8 से तनु  कक्षा 7 से  ज्योति, कक्षा 6 (मेजर ध्यान चंद) से राधिका  कक्षा 6 (सी.वी रमन) से आराध्या 5 से (रविन्द्र नाथ टैगोर) से तान्या कक्षा 5 (भीम राव अंबेडकर) से सिदरा, कक्षा 4 (एच. जे, भाभा) से अनमोल  शाक्य, कक्षा 4 (लता मंगेशकर) से कृष्णा , कक्षा 4 (जे. सी. बोस) से अथर्व  वार्ष्णेय कक्षा 3 से (महाराणा प्रताप) से अंशुमन,  कक्षा 3 (रतन टाटा) से इशू प्रथम,कक्षा 2 से (लव कुश) से कृतिका चौहान , कक्षा 2 (रामानुजम) से आरुष कक्षा 2 (द्रोणाचार्य) से अध्या  माहेश्वरी और विहान और कक्षा 1 (भरत) से हर्ष, कक्षा एक (एकलव्य) से अक्षिता शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। माहौल उत्साह से भर गया क्योंकि विद्यार्थी मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा में लगे हुए थे, एक-दूसरे की मदद कर रहे थे और विचार साझा कर रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि भगवान कृष्ण ने इस प्रेम और विश्वास के बदले द्रौपदी को उनकी रक्षा का वचन दिया। बाद में जब कौरवों ने द्रौपदी का चीरहरण करने की कोशिश की थी तो श्रीकृष्ण ने उनकी रक्षा की थी। यह कथा रक्षाबंधन के रक्षा सूत्र के महत्व को दर्शाती है। साथ ही यह प्रतियोगिताएं बच्चों में क्रियात्मकता एवं रचनात्मकता का विकास करने में सहायक होती हैं। विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि इससे में कलात्मकता का विकास होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों की प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया एवं भविष्य में इसी प्रकार कार्यरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव,  रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैयबा फातिमा अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना और हर्षित  शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.