1:43 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संख्या के साथ खेलो गतिविधि का आयोजन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में प्रधानाचार्य जी के निर्देशानुसार कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के समक्ष गणित विषय में रुचि बढ़ाने हेतु ‘संख्या के साथ खेलो’ गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सराहनीय प्रदर्शन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में तर्कशक्ति का विकास करना, आत्मविश्वास की भावना को बढ़ाना एवं समस्याओं को हल करने में तार्किक रूप से सोचने की क्षमता को विकसित करना है। इस गतिविधि का आयोजन विद्यालय के शिक्षक अखिलेश गुप्ता के द्वारा किया गया। जिसमें रविन्द्र प्रताप सिंह एवं राजीव सिंह चौहान उनके साथ सहायक के रूप में सम्मिलित रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. वर्मा जी के द्वारा बताया गया कि गणित का उपयोग समस्या-समाधान कौशल, तार्किक सोच, और दैनिक जीवन में शामिल हैं। यह न केवल छात्र- छात्राओं को शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है गणित के अध्ययन से रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता जैसे गुण विकसित होते है। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस