12:22 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

नेहरू चिल्ड्रन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया

आज 8 अगस्त सन 2025 दिन शुक्रवार को नेहरू चिल्ड्रन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल , आदर्श नगर, सिविल लाइन, गली नंबर 3 में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया।
सभी बालक और बालिकाओं ने रक्षाबंधन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया ।
साथ ही साथ सभी बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व को मनाया गया ।
कार्यक्रम का संचालन सार्थक सिंह ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश शर्मा एवं श्रीमती कुसुम लता शर्मा रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दिशा सिंह ने कहा यह पर्व बहुत ही पवित्र त्यौहार है, और इस त्यौहार पर सभी भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं , और उसे निभाते भी हैं।
रक्षाबंधन पर्व सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है।
कार्यक्रम की रूपरेखा लक्ष्मी तथा साक्षी सिंह अध्यापिकाओं ने किया।
लक्ष्मी तथा साक्षी सिंह अध्यापिकाओं ने सभी बालकों को रंगारंग कार्यक्रम करवाया तथा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत करवाया गया।
सभी आए हुए अभिभावकों ने कार्यक्रम में मनोरंजन लिया तथा सूक्ष्म जलपान भी किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस