6:40 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जिलाधिकारी, एसएसपी को बांधी राखी

उझानी बदांयू 8 अगस्त।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, की छात्राओं ने हस्त निर्मित आकर्षक राखियाँ, सर्वप्रथम बदायूँ के जिलाधिकारी अवनीश राय तथा उनके कार्यालय के अन्य अधिकारियों को बाँधी।

जिले के एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह व सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय एवं पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर नीलेन्द्र कुमार दुबे व बदायूँ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरून कुमार को छात्राओं ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षा सूत्र बाँधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

बच्चों ने समाज व राष्ट्र सेवा के लिए उनके योगदान की सराहना की। परंपरानुसार भेंट स्वरूप छात्राओं को पार्टी की व्यवस्था थी।

छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित आकर्षक राखियों की विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निदेषिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, शैक्षणिक प्रमुख वाई के सिंह ने भूरि- भूरि प्रशंसा की। यह कार्यक्रम विद्यालय की संयोजिका रिधिमा थरेजा के निर्देशन में संपन्न हुआ। साकेब रजा का भी सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.