उझानी बदांयू 8 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के लिंक रोड पर अनियंत्रित कार ने ट्यूशन पढ़कर घर जा रही तीन छात्राओं को टक्कर मार कर घायल कर दिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक कार लेकर भाग गया।
जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की गांव बरामालदेव की जूली 18 पुत्री सीताराम व भारती 17 पुत्री सुरेश चंद्र एवंम पारूल 18 पुत्री विपिन निवासी खिरिया बाकरपुर पंजाबी कालोनी से आज सुबह 11 बजे ट्यूशन पढ़ कर घर जा रही थी कि सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार कर तीनों को घायल कर भाग गया।
राहगीरों ने तीनों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां जूली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं अन्य दोनों की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची व अज्ञात कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
