11:58 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी -अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार माँ बेटा गम्भीर रूप से घायल

उझानी बदांयू 8 अगस्त।

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कटईया निवासी 25 वर्षीय रजनेश पुत्र रुकुम सिंह व उनकी 50 वर्षीय माँ वर्षा पत्नी रुकुम सिंह अपने गाँव से मोटर साईकिल द्वारा उझानी आ रहे थे, जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली -बदायू हाइवे स्थित गांव कुडांनरसिहपुर पर पहुँचे वैसे ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी बाईक फिसलकर गड्ढे में गिर गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।

राहीगरों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने घायलों की हालात गम्भीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस