।
उझानी बदांयू 8 अगस्त।
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रचनात्मकता और कलात्मकता को बढ़ावा देना था साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति व भाई बहन के अटूट प्रेम से अवगत कराना था। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार की सुंदर सुंदर राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्या रूपा रानी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा की इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं और उसमें एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को मज़बूत करते हैं । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार ने बच्चों की सराहना की और कहा कि हमारा लक्ष्य शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ साथ उनका बौद्धिक वह मानसिक विकास करना भी है ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरोही शर्मा ,गुलसबा, और कशिश रही।
द्वितीय स्थान पर कोमल ,मारिया ,रिया और रायना रही।
तृतीय स्थान पर राखी ,निधि ,दिव्या तनु और मुस्कान रहीं। सभी विजेताओं को प्रबंध समिति की ओर से सम्मानित किया गया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
