11:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में “हर घर तिरंगा-2025” कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के एनएसएस एवं रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या प्रो सरला चक्रवर्ती ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने छात्राओं को इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को यह अहसास दिलाने का प्रयास है कि हम सब भारतीय हैं, और हमें अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का गर्व से सम्मान करना चाहिए। निर्णायक मंडल में डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. श्रद्धा यादव एवं डॉ. वंदना वर्मा, शालू गुप्ता रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की अनमता ने प्रथम, भूमि ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा ने छात्राओं को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा ने कहा कि हमारे देश को ऐसे स्वयंसेवकों की आवश्यकता है जो अपने देश के लिए हमेशा विभिन्न तरीकों से और सर्वोत्तम संभव तरीकों से उपलब्ध रह सकें। रेंजर्स प्रभारी शालू गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि उन्हें हमेशा अपने साथियों के प्रति मददगार और समर्पित रहना चाहिए क्योंकि यह उनकी स्वयंसेविका होने के नाते जिम्मेदारी है। धन्यवाद ज्ञापन और मंच पर संचालन एनएसएस के दोनों कार्यक्रम अधिकारियों और रोवर्स रेंजर्स प्रभारी द्वारा की गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस