सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,व सभापति किशनचंद्र शर्मा की देखरेख में चुनाव सम्पन्न।
उझानी बदांयू 7 अगस्त।
नगर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बीपैक्स प्रबंध कमेटी का चुनाव सम्पन्न हुआ।
जिसमें जनपद की बसंत नगर , हजरतगंज,सिरासौल व बैन की बीपैक्स प्रबंध कमेटी को पदाधिकारियों का चयन किया गया।
हजरतगंज में प्रदीपकुमार सिंह सभापति मधूबाला शर्मा उपसभापति, ऐसे ही बसंतनगर में गायत्री देवी व मुकेश पटेल,सिरासौल में सोबरन सिंह व अरविंद कश्यप व बैन में नेत्रपाल शाक्य व रामवती दिवाकर को चुना गया।
सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर सचिव रवेन्द्र कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल शर्मा, अर्जुन वीर सिंह बीरेंद्र सिंह,सुमनवीर सिंह, श्याम सिंह,गीता देवी, राहुल शाक्य, विनोद शर्मा, सुखवीर सिंह, योगेश पाल, सतेन्द्र सिंह, रामबाबू शर्मा, अरविंद पटेल आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com