संजय मित्तल,सारिका मित्तल की मेजबानी में हुआ देवों के देव महादेव का श्रृंगार, अभिषेक व महाआरती।
उझानी बदांयू 7 अगस्त।
पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर सावन महोत्सव के तहत बीती रात शिवतेरस की पूर्व संध्या पर शिव-परिवार को फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर महंत दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल एंव सारिका मित्तल द्वारा शिव-परिवार का पूजन कराया।
पूजन के बाद
महाआरती में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, श्रृद्धालुओं से खचाखच भरे मंदिर परिसर में महाआरती के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू ,बौबी तुलस्यान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय,मोहन वार्ष्णेय,बिट्टू सचदेवा, विजय गर्ग,विजय गोपाल, राहुल वार्ष्णेय,शेखर गुप्ता, विजय माहेश्वरी,सतीश चन्द्र वार्ष्णेय,गणेश गुप्ता, राजीव गुप्ता एडवोकेट,दीपक वार्ष्णेय,राजेश गुप्ता बंटी,आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
