5:44 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात- डीजल की कमी, दो दिन से नरऊ के ग्रामीणों को स्वच्छ जल के लाले

सफेद हाथी बना जलनिगम के पानी का ओवरहेंड टेंक।

उझानी बदांयू 6 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ के निवासियों पर एक कहावत फिट बैठती है कि ‘चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात’ जलजीवन मिशन से बना ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का ट्यूबवेल बिना डीजल के सफेद हाथी नजर आता है। दो दिन से हो रही बारिश के चलते सोरउर्जा प्लांट काम नहीं कर पाया इसलिए लोगों के पीने का पानी भी मुहैया नहीं।

बताते चलें कि जलनिगम की टीम ने गांव के ज्यादातर हेडपंप का पानी पीने योग्य नहीं पाया,उन इंडिया मार्का नलों पर लाल निशान लगा दिए। जांच को आऐ बीडीओ ने डीजल से ट्यूबवेल चलाकर ओवरहेंड टेंक से स्वच्छ पानी की सप्लाई दिन में चार बार चलाने का आदेश दिया।

आदेश के बाद जलनिगम ने 50 लीटर डीजल आपरेटर राजपाल सिंह को मुहैया करा दिया, उससे ग्रामीणों को आठ दिन पीने का पानी उपलब्ध हुआ। चार दिन पहले राजपाल सिंह ने विभाग को डीजल उपलब्ध कराने को रिमांडर भेजा मगर आज तक डीजल नहीं मिला। तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश से धूप के दर्शन ना होने पर सोलर प्लांट भी धोखा दे गया। दो दिन से ग्रामीणों को स्वच्छ पीने का पानी सुबह 30 मिनट ही मिल सका।वह भी उंचाई की वजह से हर घर तक नहीं पहुंचा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.