2:01 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- रक्षाबंधन नजदीक, बाजार में उमड़ी भीड़ हर सडक जाम

उझानी बदांयू 6 अगस्त।

रक्षाबंधन नजदीक है आज बारिश भी नहीं मौसम साफ होने के चलते आज साप्ताहिक बंदी के बावजूद शहर की सड़कों पर जाम लग गया। पुलिस को काफी मशक्कत के बाद लगे जाम को खुलवाने में कामयाबी मिल सकी।

रक्षाबंधन 9 अगस्त नजदीक होने के चलते शहर की हर सडक आज जाम नजर आई। देहात व शहरी भीड़ राखी,गोला व अन्य घरेलू सामान खरीदने को बाजारों में उमड़ पड़ी। इससे कछला रोड, घंटाघर चोराहा, बिल्सी रोड, स्टेशन रोड पर कई-कई बार जाम लगा।

ज्ञात रहे कि तीन दिनों से लगातार रूक-रूककर बारिश होने के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा आज मौसम साफ रहने के चलते खरीददारों की भीड़ उमड़ पडी इससे दोपहर में हर सडक पर जाम लग गया। पुलिस कर्मी भी काफी देर पसीना बहाने के बाद जाम खुलवाने में सफल हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस