5:17 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान गंभीर घायल, बाइक सवार भी चौटिल*

उझानी बदांयू 5 अगस्त ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी 55 वर्षीय किसान महेश पाल पुत्र गोपी उझानी से साईकल पर बाजार करके अपने गाँव जा रहे थे जैसे ही बरेली -मथुरा हाइवे स्थित सरदार कोल्डस्टोरेज के सामने पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार 20 वर्षीय संजू पुत्र दयाराम ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।

वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों ने तत्काल परिजनों को सूचित कर उन्हें व संजू को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहाँ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजकुमार गंगवार ने महेश की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया तथा मामूली रूप से घायल 20 वर्षीय संजू पुत्र दयाराम को प्राथमिक उपचार कर उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी ।

एक्सीडेंट की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे परिजनों ने संजू को मय बाईक के पुलिस के हवाले कर दिया ।
समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने उक्त युवक के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस