12:27 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सड़क दुर्घटना में पीआरवी जवान की मौत

बिल्सी/बदायूं :-जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कुंदावली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। घायल सिपाही को रुदायन सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सिपाही की पहचान टीपू सुल्तान के रूप में हुई है। वह रुदायन चौकी पर पीआरबी पर तैनात थे । इस्लामनगर थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि टीपू सुल्तान रात्रि ड्यूटी के बाद सुबह लगभग 8:30 बजे अपने कमरे पर जा रहे थे। इसी दौरान कुंदावली गांव के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कुंदावली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। घायल सिपाही को रुदायन सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सिपाही की पहचान टीपू सुल्तान के रूप में हुई है। वह रुदायन चौकी पर पीआरबी पर तैनात थे । इस्लामनगर थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि टीपू सुल्तान रात्रि ड्यूटी के बाद सुबह लगभग 8:30 बजे अपने कमरे पर जा रहे थे। इसी दौरान कुंदावली गांव के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तुरंत रुदायन सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, टीपू सुल्तान बहजोई थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के रहने वाले थे। वह 2016 में पुलिस में भर्ती हुए थे । इस्लामनगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदायूँ एक्सप्रेस प्रभारी प्रशान्त जैन की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस