2:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के मैन हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे, एक ही बारिश में उखड़ कर हुई बेहाल हुई सड़क

बिल्सी:-पिछले 3 दिनों में हुई बारिश के चलते बदायूँ बिजनौर हाईवे जो कि बिल्सी कस्वे के अंदर से होकर गुजर रहा है यहाँ सम्राट अशोक चौक से सीताराम चौराहे से लेकर नव निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड तक पूरी तरह सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है, सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसमें पैदल , बाइक सवार व ई रिक्शा वाले आए दिन चोटिल हो रहे हैं ।यहां से रोजाना भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है बाबजूद इसके इस सड़क का ऐसा हाल एक दिन की बारिश में होना जिम्मेदारों पर सवाल खड़े कर रहा है स्थानीये लोगों ने अति शीघ्र पुनः इस मार्ग को दुरुस्त करने की मांग जिलाधिकारी बदायूँ व पीडब्ल्यूडी विभाग से की है ।।।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले माह सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के निर्देश पर इस मार्ग के गड्डो को भरवाने का कार्य किया गया जिसमे मानक के अनुरूप सामग्री नही लगाने के कारण वे सभी गड्ढे पुनः जीवित हो गए है सिर्फ फ़ोटो खिंचकर गड्ढे भरने की खानापूर्ति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी जिससे अब एक दिन की बारिश में पोल खुल गयी है ।।

प्रशान्त जैन

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.