9:43 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू- स्कूल की छुट्टी का सुबह 7 बजे आदेश, ज्यादातर बच्चे पहुंचे, बिना पढाई बारिश में वापस

शासन ने देर रात किया आदेश, बीएसए व डीआईओएस आफिस की सुस्ती बच्चों पर पडी भारी।

बदांयू 5 अगस्त।

बदांयू का शिक्षा विभाग अक्सर स्कूल कालेज की छुट्टी का ऐलान देर से करता है,इसका खामियाजा बच्चों को उठाना पडता है बारिश के चलते प्रदेश सरकार ने देर रात छुट्टी का आदेश दिया,तो बीएसए व डीआईओएस कार्यालय ओर लेट हुए उन्हे छुट्टी का ऐलान करने में बहुत देर कर दी बताते हैं सुबह 7 बजे स्कूल कालेज को बारिश के चलते बंद करने का आदेश मिला, ज्यादातर बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे ओर बिना पढ़े ही वापस भी बारिश में ही घर जाना पडा।

जिला प्रशासन ने बारिश के चलते बच्चों के स्कूल में छुट्टी का आदेश देने में देर कर दी जब स्कूलों को आदेश सुबह मिलेगा तो सभी अभिभावकों को सूचना देना संभव नहीं।

बीएसए व डीआईओएस कार्यालय की सुस्ती का परिणाम है कि आज जिले में बच्चों को भीगते हुए स्कूल आकर वापस जाना पडा।

देहात क्षेत्र के बच्चों पर जरूरी नहीं कि एंड्रॉयड मोबाइल फोन हो जो वह वाट्सऐप में देखकर छुट्टी की जानकारी कर लें। देहात क्षेत्र के ज्यादातर स्कूलों में बच्चे व अध्यापकों को भीगते हुए स्कूल जाकर वापस आना पडा।शिक्षा विभाग की सुस्ती का खामियाजा बच्चों व अध्यापकों को भुगतना पडा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.