10:44 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":2,"remove_bg":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के पिता वीरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट का देहांत हुआ #दिल्ली एम्स में महीने भर से चल रहा था इलाज

कल 5 अगस्त को कछला घाट पर सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार

 

बदायूँ। 04 अगस्त। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के पिता का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान सोमवार शाम को निधन हो गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के पिता वीरेंद्र सिंह यादव बदायूँ कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ अधिवक्ता थे ।उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एएमयू से कानून की पढ़ाई की थी। पिछले तीन माह से फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते बीमार थे। कुछ दिनों उनका श्री राममूर्ति मेडिकल कालेज बरेली में इलाज चला। ठीक न होने पर पिछले माह 5 जुलाई को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। तबियत बिगड़ने पर उन्हें 30 जुलाई को एम्स आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें कल वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया। सोमवार शाम को सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके पुत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव , उनके दामाद राजेश यादव , चंद्रकिरण यादव , पुत्रबधू प्रियंका यादव , पौत्र अभिजीत यादव व शिवा यादव , बेटियां रजनी व उर्मिला समेत परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ थे। उनके पार्थिव शव को लेकर परिजन रात में ही बदायूँ पहुँच जाएंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि उनके पिताजी का अंतिम संस्कार मंगलवार 05 अगस्त को सुबह 11 बजे कछला घाट पर किया जाएगा।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.