12:54 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

उझानी बदांयू 3 अगस्त।

सावन के चतुर्थ सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। हर तरफ पूजन का थाल लिए भक्तों का रेला शिवालयों की चौखट की ओर बढ़ता दिखा।

शहर के पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर, बडे महादेव मंदिर, बिजलीघर सिथ्ति शिव मंदिर, भूतेश्वर नाथ मंदिर, सहित बुर्रा फरीदपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर में बारिश के बावजूद भी सुबह से ही भक्त लाइन में लग गए थे।

शिवभक्तों ने घंटों लाइन में लगकर महादेव के दर्शन किए। शिवलिंग का जलाभिषेक किया। बुर्रा शिव मंदिर कमेटी के लोगों ने भीड़ की वजह से महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई। शिवभक्तों की भीड़ की वजह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।

शिवभक्तों ने शिवालयों में पहुंच माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह से ही मंदिरों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

भीड़ नियंत्रण के लिए किए विशेष इंतजाम

नगर सहित देहात क्षेत्र के कई मंदिरों में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ती है। हरिद्वार में हुए हादसे के मद्देनजर प्रशासन ने मंदिरों में विशेष इंतजाम किए थे। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाइन लगवाकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। शहर के अन्य मंदिरों में पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस