11:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बुर्रा फरीदपुर के शिव मंदिर पर बारिश में कांवड़ियों को गर्मागरम सब्जी पूड़ी का भंडारा

उझानी बदांयू 3 अगस्त।
श्रृद्धां आस्था को बारिश भी ना रोक सकी। आज सुबह 5 बजे से बारिश में भीगते हुऐ कांवड़ियों की सेवा को बुर्रा फरीदपुर के शिव मंदिर पर नेमसिंह यादव ने गर्मा-गर्म सब्जी पूड़ी का भंडारा आयोजित कर हजारों शिवभक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया।

आज सोमवार के चलते शिव मंदिर पर जलाभिषेक को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है बारिश में भीगते कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सब्जी पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर प्रधान रंधावा सिंह यादव, अवनीश यादव,रजनेश यादव, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस