12:06 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- ब्रह्देव महाराज स्थान पर संगीतमय सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन

बिल्सी
सावन माह के पावन पर्व पर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर के निकट प्राचीन ब्रह्देव महाराज पर शनिवार को सांस्कृतिक और धार्मिक भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां सर्वप्रथम बिल्सी की सुंदर कांड मंडली द्वारा एक भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया ततपश्चात विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया।
इस भक्ति आयोजन की शुरुआत अपराह्न 11 बजे हुई, जिसमें नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी नवरत्न वार्ष्णेय एवं उनके परिजनों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम में मुकेश शर्मा एंड पार्टी द्वारा संगीतमय शैली में सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। भक्ति रस से सराबोर इस प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुंदरकांड के उपरांत हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और हनुमान जी की संगीतमय आरती भी गाई गई, जिससे पूरा वातावरण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर मनोज वार्ष्णेय,अमन वार्ष्णेय,सौरब वार्ष्णेय,राजा वार्ष्णेय,जोली वार्ष्णेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.