1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में जल्द बनेगा अग्निशमन केंद्र- हरीश शाक्य

बिल्सी .
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के अथक प्रयास से क्षेत्र वासियों को रोडवेज स्टैंड के साथ-साथ अग्निशमन केंद्र की भी सौगात जल्द मिलने वाली है। शनिवार को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अग्निशमन विभागीय अधिकारियों के साथ नगर के बदायूं बिजनौर हाईवे स्थित खेड़ी गांव में प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र की भूमि का निरीक्षण किया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि जल्द ही बिल्सी क्षेत्र के लोगों को अग्निशमन केंद्र का लाभ मिल सकेगा। अग्निशमन केंद्र न होने के कारण आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की टीम को अन्य स्थानों से बिल्सी के लिए आना पड़ता था। इससे ज्यादा क्षति होती है। इस समस्या को देखते हुए बिल्सी विधायक हरिश शाक्य के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अग्निशमन केंद्र की स्थापना के हेतु प्रस्ताव रखा गया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। जल्द ही लोगों को अग्निशमन केंद्र की भी सौगात मिलेगी। इसके बनने से बिल्सी क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इससे आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर रामराज यादव ,पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ,उप जिलाधिकारी रिपदमन सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, समाजसेवी दीपक चौहान सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.