5:59 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गोरी अपने मन की तने बात.. सावन का मेला…हाईवे पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

बदांयू 2 अगस्त।

सावन माह के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगाजल ले जा रहे और कांवड़ लेने जाने वाले कांवड़ियों का बरेली मथुरा हाईवे पर आज सैलाब उमड़ा। कछला गंगा घाट से बदांयू तक कांवड़ियों की लाइन नहीं टूटी। सुबह 5 बजे से कांवड़ियों के जत्थे गंतव्य को रवाना होते रहे। हाईवे पर तरह-तरह की कांवड़, पालकी और भव्य रथ लोगों का मन मोह रहे हैं।

सावन माह का अंतिम सोमवार तीन अगस्त को है। जिस पर भगवान शिव के भक्त और कांवड़िये अपने ईष्ट का जलाभिषेक करेंगे। सावन माह शिव को अति प्रिय है। इसलिए कोई भी शिवभक्त व कांवड़िया इस पवित्र माह में गंगा जल से जलाभिषेक करना नहीं भूलता। दो दिन पहले शनिवार को कांवड़ियों के जत्थे कछला घाट से कांवड़ में गंगा जल भर कर गंतव्य को रवाना हुए जिससे वह समय पर जलाभिषेक कर सकें।

कांवड़ियों से हाईवे लबालब नजर आया, किसी पर भगवान शिव की कांवड़ है तो कई कांवड़िये मिलकर उनके भव्य रथ को खींचकर ले जा रहे हैं। रथ में भव्य शिवलिंग आकर्षण का केंद्र बने रहे। कुछ श्रद्धालु भव्य रथ पर भगवान शिव, बाबा खाटू श्याम, गंगा और भूत-प्रेत की झांकी सजाकर लेकर निकले तो लोग उनको देखते ही रह गए।

उधर कांवड़ियों के बेड़े में शामिल डीजे की प्रतियोगिता जैसा माहौल है। डीजे पर बज रहे भगवान शिव के भजनों पर कांवड़िये थिरकते हुए मंजिल तय कर रहे हैं। दिन की गर्मी और उमस पर भगवान शिव की भक्ति भारी पड़ रही है।

प्रदीप प्रजापति।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.