11:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

खैरी में चकमार्ग पर कब्जा, ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी के ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ दबंगों पर चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में अपनी समस्या को लेकर एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। ग्रामीणों ने चकमार्ग पर हो रहे अवैध कब्जे को शीघ्र हटाए जाने की मांग की है। गांव खैरी निवासी राजवीर ने आरोप लगाते हुए बताया गांव के ही दबंगों ने चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया है। जिसके कारण किसानों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को खैरी गांव के किसानों ने तहसील पहुंचकर चकमार्ग पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। जडेल सिंह ने बताया दबंग जेसीबी से गड्ढा कर उक्त चकमार्ग पर पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया है जिसके चलते अन्य किसानों को वहां से गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है और कोई रास्ता भी नहीं बचा है। प्रदर्शन करने वालों में राजीव माहेश्वरी, पृथ्वीराज सिंह, कल्याण सिंह, जंडैल सिंह, संजीव माहेश्वरी, स्वराज सिंह, रविंदर सिंह, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस