8:24 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

हजरत पुर- झोलाछाप दाई लापरवाही से प्रसूता की मौत

बदायूं: झोलाछाप दाई की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के बखतपुर गांव में झोलाछाप दाई की लापरवाही से 24 वर्षीय अंजलि की मौत हो गई। बुधवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे दातागंज की एक दाई के पास ले गए, जहां घर पर प्रसव कराया गया। बच्ची के जन्म के बाद अंजलि की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन झोलाछाप दाई पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.