12:22 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

विनय ही है मोक्ष का द्वार: पी के जैन

बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या 8 स्थित श्री 1008 प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आज जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक बड़े धूमधाम से मनाया गया यहां सबसे पहले भगवान जिनेंद्र का जलाभिषेक एवं शांति धारा की गई इसके बाद यहां जैन समाज के लोगों ने भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का चालीसा ,निर्वाण पाठ व पूजा अर्चना की एवं भगवान की प्रतिमा के समक्ष निर्माण लड्डू समर्पित किया गया । श्री दिगम्बर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष पी के जैन उर्फ सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जिसका मोक्ष हो जाता है उसका मनुष्य भव में जन्म लेना सार्थक हो जाता है। जब तक संसार है तब तक चिंता रहती है, जहां मोक्ष का पूर्णरूपेण क्षय हो जाता है वहीं मोक्ष हो जाता है। अत: हमें अपनी आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए मोहरूपी शत्रु का नाश करना पड़ता है। इसीलिए अत: सभी का सम्मान करना चाहिए। सब बड़ों के प्रति विनय भाव रखना चाहिए, क्योंकि विनय ही मोक्ष का द्वार है। इस मौके पर अरविंद जैन,विनोद जैन,अंशुल जैन,ज्योति जैन,नीलम जैन,मानसी जैन ,शालिनि जैन आदि मौजूद रहे ।।

विज्ञापन एक्सप्रेस