*
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी जान लाठी-डंडों के प्रहार से ली गई। हालांकि हत्या क्यों की गई, इस सवाल का जवाब अभी तक पुलिस के पास नहीं है।
परिवार वालों का दावा है कि सुरेश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में परिजन खुद हैरान हैं कि उनकी हत्या किसने और क्यों की। अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
पुलिस भी उलझन में है कि जब दुश्मनी नहीं थी तो हत्या के पीछे की वजह क्या हो सकती है।
पुलिस की तीन टीमें हत्याकांड की जांच में जुटीं
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है। इसमें एसओजी और सर्विलांस सेल भी शामिल हैं। टीमें अपने-अपने स्तर पर इस केस की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। चूंकि सुरेश गुप्ता जिले के प्रभावशाली बीजेपी नेताओं में गिने जाते थे और सदर विधायक व जिलाध्यक्ष के भी करीबी थे, ऐसे में पुलिस पर हत्यारों को जल्द पकड़ने का दबाव भी है।
जांच के अलग-अलग एंगल, दो थ्योरीज़ पर काम
पुलिस तीन अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है-
एक टीम मान रही है कि सुरेश की हत्या फुलप्रूफ प्लानिंग के तहत की गई। उन्हें टंकी की रखवाली को भेजना भी इसी साजिश का हिस्सा माना जा रहा है।
ग़लत पहचान की आशंकाः दूसरी टीम यह आशंका जता रही है कि हमलावर सुरेश के बेटे राहुल को मारना चाहते थे, लेकिन अंधेरे में सुरेश को राहुल समझकर हमला कर दिया।
अपराधियों द्वारा जाँच जारी है तीसरी टीम इसे आम आपराधिक हत्या मानकर जांच कर रही है।इन के आधार पर जर-जोरू-जमीन से जुड़े पहलुओं की भी जांच हो रही है।
सुरेश गुप्ता बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष उनका बेटा राहुल जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर चौकीदार है। घटना की रात राहुल अपनी पत्नी को दवा दिलाने दिल्ली गया था तो उसकी गैर मौजूदगी में उसके पिता सुरेश टंकी पर चौकीदारी करने चले गए
सुबह तक जब सुरेश वापस नहीं लौटे तो परिजन उन्हें देखने निकले। घर से करीब 300 मीटर दूर टंकी के पास सुरेश की लाश पड़ी मिली। शरीर पर लाठी-डंडों से पिटाई के गहरे निशान थे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक गैर-विवादित नेता की इस तरह हत्या किसने और क्यों की? क्या ये सियासी दुश्मनी है या व्यक्तिगत रंजिश? पुलिस को सुराग मिलने तक ये हत्याकांड एक गहरी गुत्थी बन गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com