2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में ददिया सास की मृत्यु के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में बहु की मौत

बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला डल्लु निवासी दीपक की पत्नी और मां के बीच बुधवार को आपसी कहासुनी हो गयी।
कहासुनी में बीच बचाव के लिये सपना की दादी सास गंगा देवी आ गयी।बीच बचाव मे गंगा देवी को धक्का लगा और वह गिर गयी।गिरने से गंगा देवी की मृत्यु हो गयी।मृत्यु के बाद परिवार में कोहराम मच गया।घर मे मौत की सूचना मिलते ही रिश्तेदार पहुँचने लगे।गुरुवार सुबह परिबार के लोगो ने सपना को बुलाया जब सपना नही आई तो उसे कमरे में जाकर देखा तो वह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली।मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.