बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की बेटी आकांक्षा वर्मा ने शोध निदेशालय महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्विद्यालय बरेली से पीएचडी की उपाधि प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार वर्मा की देखरेख में हासिल की है। आकांक्षा के शोध का विषय उच्चतर माध्यमिक स्तर पर विद्यालय के विद्यार्थियों में संवोगात्मक बुद्धि, समायोजन एवं कौशल-विकास पर योग के प्रभाव का अध्ययन था। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बेटी के लिए पीएचडी की उपाधि मिलने पर खुशी जतायी है। केंद्रीय राज्यमंत्री के शुभचिंतक भी बेटी की उपाधि को लेकर खुश हैं।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com