वृक्षारोपण अभियान 2.0 के तहत किया वृक्षारोपण। बाबा श्याम के
दर्शन कर परम पूज्य महंत जी महाराज से लिया आशीर्वाद।।
आंवला:-विश्व विख्यात श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पर परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी के
निर्देशानुसार ‘एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान 2.0 बृहद स्तर पर चलाया जा रहा है।वृक्षारोपण अभियान
की शुरुआत आंवला विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के द्वारा की गई थी,उसके उपरांत 25
जुलाई शुक्रवार को वन मंत्री अरुण सक्सेना श्री मनौना धाम पहुंचेऔर बाबा श्याम के दर्शन करने के उपरांत महंत
जी महाराज सेआशीर्वाद लेकर उनके सानिध्य में वृक्षारोपण किया।उसके उपरांत पूर्वमंत्री व एमएलसी बहोरन
लाल मौर्य मनौना धाम पहुंचेऔर छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया।इसी कड़ी में बुधवार को बदायूं
शहर के विधायक,पूर्वराज्य नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता एवं उनके पुत्र विश्वजीत गुप्ता मनौना धाम पहुंचे।
सभी आगुन्तकों ने बाबा श्याम के दर्शन किए व परम पूज्य महंत जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया,
प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण अभियान 2.0 के अंतर्गत पूज्य महंत जी महाराज के सानिध्य में वृक्षारोपण किया।
सभी अतिथियों का प्रबंधक आर्येन्द्र सिंह चौहान के द्वारा सभी का स्वागत,अभिनन्दन किया गया।इस दौरान मंडल
अध्यक्ष वजीरगंज राघव सिंह चौहान,जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव,सालारपुर ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल
सिंह पटेल व मनौना धाम सेआर्येन्द्र सिंह चौहान,महेंद्र पाल सिंह,अभेन्द्र सिंह चौहान,श्यामेन्द्र सिंह चौहान, अमित
सिंह, मानवेन्द्र सिंह चौहान, सचिन सक्सेना,अखिलेश चौहान, संजय लोधी,धीरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com