12:47 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

विजय नंगला- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण

आज दिनाँक 30.07.2025 को थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विजयनंगला में एक व्यक्ति सुरेशचंद्र गुप्ता पुत्र श्री विशुन लाल गुप्ता उम्र 62 वर्ष के शव मिलने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मय पुलिस बल के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से वार्तालाप कर घटना की संक्षिप्त जानकारी ली गयी । पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण मृतक के सिर पर किसी वस्तु से पहुँचाई गई चोटों के कारण होना पाया गया है । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 03 टीमें गठित कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय,प्रभारी निरीक्षक बिनावर तथा सर्विलांस/एसओजी एवं फोरेंसिक टीम मौजूद हैं ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.