2:03 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

केदारनाथ यात्रा की पिता की इच्छा पूर्ण कर 19 वे दिन लौटे चेतन प्रकाश शर्मा का कुंवर गांव में हुआ भव्य स्वागत

कुंवर गांव ।नगर पंचायत कुंवर गांव के रहने वाले गिरीश चन्द्र झा एक छोटी सी दुकान में कारपेंटर का कार्य करते हैं उनका सपना था कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर केदारनाथ धाम में भोलेनाथ को जल चढायें लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण नहीं जा सके और अपना यह सपना साकार नहीं कर सके,हांलाकि
वह कई गत बर्षों से कुंवर गांव जत्थे के साथ हरिद्वार से जल लाकर नगर कुंवरगांव में भोलेनाथ को चढ़ाते चले आये हैं,केदारनाथ धाम जल चढाने की उनकी इस इच्छा को पूर्ण करने के लिए उनका बेटा चेतन शर्मा ने मन में ठानी और वह शुक्रवार को सुबह छः बजे घर से रवाना हो गए थे कुंवर गांव से केदारनाथ धाम की दूरी लगभग 474 किलोमीटर है जहां उन्होंने अपने पिताजी का सपना साकार किया । चेतन शर्मा ने नगर में लौटते ही नगर के ब्रह्मदेव महाराज पर जल चढ़ाया जिसके बाद वह वापस घर को रवाना हुए इस बीच उनका नगर पंचायत कुंवर गांव के मेन चौराहे पर ढोल बाजे के साथ उनपर पुष्प वर्षा कर नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया और उनका उत्साह को बढ़ाया जिसके बाद नगर के खाटू श्याम मंदिर पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस मौके नगर चेयरमैन पति अरविंद रावत ने भी जोरदार स्वागत किया एवं नगर भाजपा नेता रामशर्मा ने भी चेतन प्रकाश शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इस मौके पर अनिल ठाकुर,अजय सक्सेना , नितिन शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, गुड्डू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.