1:27 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक के बमनोसी गांव में महिला के मुं में कपडा, सीने पर तमंचा रख नकदी सहित ज़ेवर चोरी

बदांयू- बमनोसी गांव में महिला के मुं में कपडा,सीने पर तमंचा रख नकदी सहित ज़ेवर चोरी।*-****-
बदांयू 28 जुलाई।
बीती रात कादरचौक थाने के गांव बमनोसी के एक घर में चोरों ने धावा बोल दिया,जाग होने पर महिला के मुंह में कपडा ठूंस सीने पर तमंचा रखकर पहने ज़ेवर उतारने के बाद बीस हजार की नकदी व सेफ में रखे जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सोंपी है वहीं पुलिस ने मौका-मुआयना भी किया है।

बमनोसी निवासी सुरेश जाटव पुत्र चंद्र पाल बीती रात पुत्र सहित धान की फसल में पानी लगाने गया। कि आधीरात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया सेफ में रखे बीस हजार की नकदी, चांदी के खडुआ,पाजेब व सोने की अंगूठी निकाल ली, आवाज सुनकर पुत्रवधू रजनी की आंख खुल गई तो चोरों ने उसके मुंह में कपडा ठूंस दिया व सीने पर तमंचा रखकर उसके सोने के कुंडल भी उतरवा लिए ओर घर से निकल गये।

पीड़ित सुरेश ने कादरचौक थाने में चोरी की सूचना दी तो पुलिस कर्मियों ने मौका-मुआयना कर आस-पास के लोगों से जानकारी भी जुटाई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.