6:32 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

पूछता है बदांयू एक्सप्रेस- छुट्टी के बाद कैसे खुला स्कूल,क्या होगी कालेज पर कार्रवाई

बदांयू 28 जुलाई।
कांवड यात्रा के चलते जिलाधिकारी के आदेश के बाद शासन द्वारा रूट डायवर्ट होने के चलते सभी स्कूल कालेज में आज सोमवार तक का अवकाश घोषित कर दिया गया फिर किसके आदेश पर नगला चोई का नाहर सिंह माध्यमिक विद्यालय खुला।

आज अगर छुट्टी होती तो फिरोजाबाद के नरौटा माजरा के दो बच्चे अंकित व अंशू काल के गाल में ना समाते, वही खुश्बू भी जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
अब सवाल पूछता है बदांयू एक्सप्रेस कि जिलाधिकारी, बीएसए या जिला विद्यालय निरीक्षक इस कालेज पर कार्रवाई करेंगे। स्कूल बंदी का आदेश देने के बाद शिक्षा विभाग पालन कराना भूल जाता है आज भी जिले के कई स्कूल कालेज वाकायदा खुले हुए हैं। बच्चों संग शिक्षक शिक्षिकाओं की भी रोज की तरह आमद हो रही है।
जिलाधिकारी को चाहिए कि आदेश का पालन ना करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई का चाबुक चलाऐ जिसमें आगे पुनरावृत्ति ना हो यही मृतक बच्चों को प्रसाशन की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस