10:00 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी क्षेत्र में ड्रोन को लेकर ग्रामीणों में दहशत, जागकर बिता रहे हैं रात

बिल्सी
नगर क्षेत्र सहित गांव में लोगों में ड्रोन को लेकर काफी दहशत है लोग रात के समय ड्रोन उड़ते देख रहे हैं जिससे नगर क्षेत्र सहित कई गांव में ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। नगर क्षेत्र सहित गांव के लोग रात-रात पर जाग कर समय बिता रहे हैं। जहां-जहां ग्रामीण पुलिस को सूचना देते हैं वहां पुलिस पहुंचकर लगातार गस्त कर रही है। कुछ गांव में रात को ड्रोन उड़ने देखकर लोगों में दहशत व्याप्त है।ये अफवाह है या सच कुछ कहा नही जा सकता। शनिवार की रात गुधनी ,नगला जाटान, कुदरनी, बिल्सी, दिधौनी,बांस बरौलिया,मूसेपुर सहित कई गांव में आसमान में लाल हरी लाइट जलने के साथ ड्रोन उड़ते देख बच्चों ने काफी शोर मचाया जिसे सुनकर ग्रामीण दहशत से हाथों में डंडा लेकर घरों के बाहर बैठे रहे और रात-रात भर जाकर रात गुजारी। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़रपुरा में ड्रोन उड़ने को लेकर एक संदिग्ध कार ग्रामीणों ने पकड़ ली। जिसको लेकर लोगों ने चोर चोर का शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर सहित उसमें सवार लोगों को कब्जे में ले लिया जांच में पाया गया कि वे लोग वजीरगंज से अपने घर वापस जा रहे थे ,तभी ड्रोन की अफवाह को लेकर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि गढ़रपुरा गांव की जंगल में ग्रामीणों ने एक कर को पकड़ लिया था जब जांच की गई तो वे लोग वजीरगंज से अपने घर वापस जा रहे थे।जिसको लेकर वीडियो भी वायरल हो गयी। ड्रोन को लेकर गांव-गांव में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, लगातार गस्त की जा रही है अभी तक ड्रोन को लेकर कोई भी जानकारी हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस