1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

ट्रक से टकराई बाइक तीन युवक घायल

बदायूं: ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवक घायल

अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं चौकी अंतर्गत उसावां रोड पर शनिवार शाम एक बाइक हादसे में तीन युवक घायल हो गए। साईं राम ईंट उद्योग के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।

घटना में धर्मपुर निवासी केशव (19), रिजौला के आराम सिंह (19) और सोनू (20) घायल हो गए। सोनू की हालत गंभीर है। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को पीएचसी म्याऊं से जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.