
अतुल वार्ष्णेय
बिल्सी
तहसील क्षेत्र के बिल्सी-बिसौली मार्ग स्थित मिथिलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।बच्चों ने अपने हाथों पर तरह-तरह की मेहंदी सजाई। इसी के साथ विद्यालय में झूला झूलने का भी कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में विजई छात्रों को पूर्व पालिकाअध्यक्ष ओमप्रकाश सागर द्वारा पुरस्कृत किया गया ।विद्यालय में सावन के गीत सुनकर सभी ने आनंद का अनुभव किया। इस कार्यक्रम में प्रबंधक अजय कुमार सिंह प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह सहित तमाम स्टाफ उपस्थित रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com